रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471
प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 27.07.26
हाईवे पर राहगीरों से लूट करने वाले फरार आरोपियोंको पकड़ने में थाना सारागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर
*विवरण* प्रार्थी अशोक लाठिया निवासी खोखरा अपने एक अन्य साथी के साथ बढ़ई का काम करने दिनांक 16.07.26 को सारागांव आया था। शाम को काम समाप्त होने के बाद दोनों अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में एनएच- 49 स्थित अंजली फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए रुके। इसी दौरान कुछ युवक उन्हें घूरते हुए वहां से निकल गए। पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे, रात करीब 7 से 8 बजे बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने दोनों को रोक लिया और चाकू जैसे धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनके पास रखे दो मोबाइल फोन एवं 5 हजार रुपये नकद, कुल लगभग 25 हजार रुपये की संपत्ति लूटकर फरार हो गए, घटना की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में *थाना प्रभारी राकेश कुमार सूर्यवशी* द्वारा त्वरित कार्रवाई करते आरोपी महेन्द्र कुमार धारिया एवं आरोपी सूर्यकांत बरेठ दोनो निवासी डेरागढ़, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
*प्रकरण के आरोपी* उदय सिदार उम्र 19 साल निवासी डुमरपारा बाराद्वार जिला शक्ति जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से उसके कब्जे से लुट की रकम 2500/₹ बरामद किया जाकर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी सारागांव एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।







