रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471



इलाज के बहाने बुजुर्ग महिला को ले गया युवक,लक्ष्मी केयर अस्पताल डभरा , 5 दिन से महिला लापता, थाने में शिकायत दर्ज
डभरा / सक्ती:
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मालखरौदा तहसील के ग्राम झर्रा की रहने वाली 59 वर्षीय बुजुर्ग महिला, इलाज के लिए जाने के बाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। महिला के बेटे ने डभरा थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी मां को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।
क्या है पूरा मामला?
थाने में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, प्रार्थी निलकंठ सिदार (निवासी ग्राम झीरा) की मां श्रीमती मेम बाई सिदार (59 वर्ष) के हाथ और पैर में दर्द रहता था। इसी का इलाज कराने के बहाने, ग्राम किरारी निवासी ईश्वर साहू नामक व्यक्ति दिनांक 19 जुलाई 2026 को उन्हें डभरा स्थित ‘लक्ष्मी केयर हॉस्पिटल’ लेकर आया था। लेकिन, इलाज के बाद आरोपी द्वारा बुजुर्ग महिला को वापस उनके घर नहीं छोड़ा गया।
अस्पताल ने किया भर्ती होने से इनकार
शिकायतकर्ता बेटे ने बताया कि जब उसने ईश्वर साहू से अपनी मां के बारे में पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि वह उन्हें ‘लक्ष्मी केयर अस्पताल’ लेकर गया था। लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब परिजनों ने अस्पताल जाकर पूछताछ की। अस्पताल प्रबंधन ने साफ तौर पर कहा कि इस नाम की कोई भी महिला उनके यहां भर्ती ही नहीं हुई थी।
रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद पुलिस की शरण घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अपने स्तर पर आस-पास के सभी गांवों और रिश्तेदारों के यहां सघन खोजबीन की, लेकिन बुजुर्ग महिला का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंततः थक-हारकर बेटे निलकंठ सिदार ने 24 जुलाई 2026 को आरक्षी केन्द्र डभरा के थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपी ईश्वर साहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
मामले के मुख्य बिंदु:
लापता महिला: श्रीमती मेम बाई सिदार (उम्र 59 वर्ष)
शिकायतकर्ता: निलकंठ सिदार (बेटा), निवासी ग्राम झर्रा
आरोपी: ईश्वर साहू, निवासी ग्राम किरारी (डभरा)
लापता होने की तिथि: 19 जुलाई 2026
थाने में शिकायत की तिथि: 24 जुलाई 2026







