रिपोर्टर खेमचंद महिलांगे 7974343059

प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 28.07.26
जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता पूर्व में 1 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है
*प्रार्थी* थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह जेएसडब्ल्यू अकलतरा में कार्यरत सुरक्षा अधिकारी है कि पेट्रोलिंग के दौरान प्लांट परिसर में कुछ लोग संदिग्ध परिस्थितियों में सामान निकालते दिखाई दिए। सुरक्षा टीम के पहुंचते ही तीन-चार व्यक्ति भागने लगे, जिनमें से एक को मौके पर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जलेश्वर प्रसाद केवट (30 वर्ष) निवासी बनाहिल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा बताया। वह जेएसडब्ल्यू में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत है। आरोपी के पास से छोटे बड़े 38 कापर के टुकड़े बरामद किए थे ,
*प्रकरण में तीन आरोपी फरार हो गए* थे जिनका पता तलाश कर आरोपी 1. संतोष रजक निवासी जेवरा थाना मुलमुला 2. दिनेश राठौर निवासी सिघनसरा थाना सक्ती जिला सक्ती 3. गोपेश कुमार साहू साकिन तनौद थाना शिवरीनारायण को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों के द्वारा बसन्त नायक तारौद के पास कापर प्लेट को बेचना बताया जिस पर बसंत नायक के घर तलाशी लेने पर और कापर प्लेट बरामद हुआ कापर प्लेट खरीदने वाला आरोपी बसंत नायक उम्र 42 वर्ष साकिन तरौद थाना अकलतरा ( चोरी का सामान खरीदने वाला) को भी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी एवं थाना अकलतरा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।







