रात्रि को ट्रेडर्स एवं मार्ट में चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, भेजा गया जेल बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी का सामान 01 नग सनसुई कंपनी का टी.वी., 01 नग केप्स कंपनी का चिमनी, जी.एम. कंपनी का 03 नग सीलिंग पंखा, 01 नग इन्वाटर, 01 नग राउण्डींग कुर्सी सभी समान का कीमत लगभग 50000 रूपये जप्त

रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 31.07.26

रात्रि को ट्रेडर्स एवं मार्ट में चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, भेजा गया जेल बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी का सामान 01 नग सनसुई कंपनी का टी.वी., 01 नग केप्स कंपनी का चिमनी, जी.एम. कंपनी का 03 नग सीलिंग पंखा, 01 नग इन्वाटर, 01 नग राउण्डींग कुर्सी सभी समान का कीमत लगभग 50000 रूपये जप्त

 

* *आरोपी दिपेन्द्र कुमार आदिले पिता नवधाराम आदिले उम्र 18 साल 10 माह निवासी तालदेवरी थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा छ.ग.*

 

जिले के बिर्रा थाना पुलिस ने रात्रि में ट्रेडर्स एवं मार्ट में चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले में आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2),331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई की गई है।

 

साहू ट्रेडर्स एवं मार्ट के संचालक राजकुमार साहू ग्राम तलदेवरी ने 30/07/2026 को थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी के दुकान साहु ट्रेडर्स एवं मार्ट बिर्रा में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान मे रखे ईलेक्टानिक समान पंखा व चिमनी एवं अन्य समान को चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना बिर्रा मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया , प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 98/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 

 

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दिपेन्द्र कुमार आदिले पिता नवधाराम आदिले उम्र 18 साल 10 माह निवासी तालदेवरी थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा (छ. ग .) को आज दिनाँक 31 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

 

*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा श्री राजीव श्रीवास्तव सहायक उप निरीक्षक तीजराम जांगड़े, आरक्षक लक्ष्मी कश्यप, जनक कश्यप थाना बिर्रा स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश