सेवा निवृत होने पर जिले के दो एएसआई रामखिलावन साहू एवं संतोष केरकेट्टा को भावभीनी विदाई नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूलैण्डन यार्क ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

रिपोर्टर महेश बरेठ 7974343059

प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 30.06.26

सेवा निवृत होने पर जिले के दो एएसआई रामखिलावन साहू एवं संतोष केरकेट्टा को भावभीनी विदाई नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूलैण्डन यार्क ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

 

पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करने के पश्चात SDOP कार्यालय अकलतरा बाद रक्षित केंद्र में पदस्थ ASI रामखिलावन साहू तथा थाना नवागढ़ में पदस्थ संतोष केरकेट्टा के सेवानिवृत्त होने पर आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जांजगीर के सभा कक्ष में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

 

समारोह में ASP ने दोनों ASI को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति- चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का दायित्व है।

 

*विदाई समारोह* के दौरान DSP मुख्यालय श्री विजय पैकरा, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे सहित रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा, रीडर -1-ASI अश्वनी राठौर सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश