रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471 

कुलगाम आतंकी हमले में शहीद वीर सपूत स्व. दीपक रात्रे को सतनामी समाज ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बड़े पाडरमुड़ा (सक्ति)
दिनांक: 04 अगस्त 2026
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सक्ति जिले के ग्राम बुंदेली निवासी वीर सपूत स्व. दीपक कुमार रात्रे को प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा नम आंखों से याद किया गया।
सोमवार, 3 अगस्त 2026 को प्रगतिशील सतनामी समाज, ग्राम इकाई बड़े पाडरमुड़ा के तत्वावधान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने कैंडल जलाकर अपने वीर भाई स्व. दीपक रात्रे जी की शहादत को नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रगतिशील सतनामी समाज, बड़े पाडरमुड़ा के अध्यक्ष श्री कैलाश धीरहे ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. दीपक रात्रे जी ने देश के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उसे हमारा समाज और पूरा देश कभी नहीं भुला पाएगा। दुख की इस घड़ी में पूरा सतनामी समाज उनके शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
इस श्रद्धांजलि सभा में प्रगतिशील सतनामी समाज के विभिन्न पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में माताएं-बहनें व युवा उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से अपने माटी के लाल को अंतिम विदाई दी।
निवेदक / प्रेषक:
कैलाश धीरहे
अध्यक्ष, प्रगतिशील सतनामी समाज
ग्राम इकाई – बड़े पाडरमुड़ा, जिला – सक्ति (छ.ग.)







