संसदीय दायित्व में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े संयुक्त समिति की सदस्य नामित

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

संसदीय दायित्व में एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े संयुक्त समिति की सदस्य नामित

जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को Foreign Contribution (Regulation) Amendment Bill, 2026 पर गठित संयुक्त समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

लोकसभा द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े को इस महत्वपूर्ण समिति में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस जिम्मेदारी पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह उनके लिए महत्वपूर्ण दायित्व है। समिति के माध्यम से विधेयक से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श में सहभागिता करते हुए जनहित एवं राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का पूरा प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की जनता के विश्वास और आशीर्वाद को सदैव सर्वोपरि रखते हुए अपने संसदीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती रहेंगी।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश