केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सक्ती जिले को देंगे 121.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सक्ती जिले को देंगे 121.70 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

सक्ती, 10 सितंबर 2026 — छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में विकास कार्यों के ऐतिहासिक विस्तार की कड़ी में, 11 सितंबर 2026 को कॉलेज ग्राउंड, जेठा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ अन्य मंत्रीगण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर कुल 121.70 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इस सौगात में क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रमों का मुख्य विवरण

कुल स्वीकृत विकास कार्य: 38 कार्य

कुल लागत राशि: 121.70 करोड़ रुपये से अधिक

लोकार्पण (कुल 15 कार्य): 4,245.65 लाख रुपये

भूमिपूजन (कुल 23 कार्य): 7,925.02 लाख रुपये

भूमिपूजन किए जाने वाले प्रमुख कार्य (कुल 23 कार्य)

क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा:

लोक निर्माण विभाग (PWD) सड़क एवं भवन निर्माण:

देवरघटा से सपिया नहरपार तक (22 कि.मी.) सड़क निर्माण — 2582.11 लाख रुपये

छुहीपाली से सेमराडीह तक सड़क चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण (12 कि.मी.) — 1529.67 लाख रुपये

अण्डी से सातबहिनिया तक सड़क निर्माण (8 कि.मी.) — 840.22 लाख रुपये

नगझर से नवापारा मार्ग निर्माण (5 कि.मी.) — 808.56 लाख रुपये

शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती भवन निर्माण — 465.84 लाख रुपये

गुरेराडीह किरारी से केसला मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण — 442.20 लाख रुपये

नवीन लाईवलीहुड संस्थान, सक्ती का भवन निर्माण — 411.25 लाख रुपये

बेदराम शासकीय महाविद्यालय, मालखरौदा में अहाता एवं अतिरिक्त भवन निर्माण — 184.35 लाख रुपये

अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय भवन, सक्ती — 53.73 लाख रुपये

स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग:

बसंतपुर, साराडीह, पेण्डरुवा, कटेकोनी बड़े, ठनगन, फरसवानी, तुषार और करौंवाडीह में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण (प्रत्येक 28.51 लाख रुपये) — कुल 228.08 लाख रुपये

अचानकपुर, सिंघरा और जेठा में महतारी सदन निर्माण — कुल 80.00 लाख रुपये

पुलिस एवं अन्य विभाग:

नवीन पुलिस लाईन नन्दौरखुर्द सक्ती में आर्मरी/मैगजीन बिल्डिंग निर्माण — 204.00 लाख रुपये

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) डोड़की कार्यालय निर्माण — 70.00 लाख रुपये

ग्राम चुरतेली में उद्यानिकी उत्पादों के भंडारण हेतु गोदाम निर्माण — 25.00 लाख रुपये

लोकार्पण किए जाने वाले प्रमुख कार्य (कुल 15 कार्य)

क्षेत्र की जनता को समर्पित होने वाले पूर्ण हो चुके प्रमुख विकास कार्य इस प्रकार हैं:

लोक निर्माण विभाग (PWD):

मालखरौदा में कलमी, नहरपार से बेल्हाडीह तक सड़क निर्माण (9 कि.मी.) — 1435.38 लाख रुपये

देवरघटा से ओड़ेकेरा मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण (8 कि.मी.) — 1134.78 लाख रुपये

बुंदेली से अड़भार मार्ग निर्माण (3 कि.मी.) — 498.81 लाख रुपये

विकासखंड मालखरौदा के सुलौनी में हाईस्कूल भवन निर्माण — 75.23 लाख रुपये

जल जीवन मिशन एवं क्रेडा (सौर ऊर्जा):

जल जीवन मिशन फेस-02 के तहत सोलर ड्यूल पंप स्थापना (विभिन्न चरणों में 17, 12 और 3 नग) — कुल 665.18 लाख रुपये

प्रशासनिक एवं पुलिस भवन:

चंद्रपुर और हसौद में नवीन तहसील कार्यालय भवन (प्रत्येक 71.12 लाख रुपये) — कुल 142.24 लाख रुपये

नवीन पुलिस थाना डभरा, चंद्रपुर और जैजैपुर भवन (प्रत्येक 60.95 लाख रुपये) — कुल 182.85 लाख रुपये

थाना मालखरौदा अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी अड़भार भवन — 41.18 लाख रुपये

गोपालपुर में प्रशिक्षण भवन निर्माण — 40.00 लाख रुपये

गोबरा में महतारी सदन निर्माण — 30.00 लाख रुपये

इस भव्य आयोजन से सक्ती जिले के नागरिकों को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और प्रशासनिक सेवाओं के रूप में बड़ी सौगातें मिलेंगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश