छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में फेरबदल डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी की नवीन पदस्थापना में संशोधन अब बिलासपुर में मिली जिम्मेदारी सक्ति जिले में उठ रहे सवाल: 14 दिन बीतने के बाद भी नहीं मिला नए डीईओ को प्रभार

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में फेरबदल: डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी की नवीन पदस्थापना में संशोधन, अब बिलासपुर में मिली जिम्मेदारी

रायपुर:

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एक संशोधित आदेश जारी कर डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी की नवीन पदस्थापना में आंशिक बदलाव किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इससे पूर्व 11 जून 2026 को जारी आदेश के तहत डॉ. कुमुदिनी बाघ द्विवेदी (प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सक्ती) को प्रभारी प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में पदस्थ किया गया था।

राज्य शासन ने इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अब उन्हें जांजगीर के स्थान पर “प्रभारी प्राचार्य, उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान, जिला- बिलासपुर” के पद पर पदस्थ किया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा उनके आदेशानुसार अवर सचिव आर.पी. वर्मा (स्कूल शिक्षा विभाग) द्वारा 31 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। विभाग ने इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय, संबंधित जिला कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों और अन्य संबंधित कार्यालयों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रतिलिपि प्रेषित कर दी है।

सक्ति जिले में उठ रहे सवाल: 14 दिन बीतने के बाद भी नहीं मिला नए डीईओ को प्रभार

स्थानांतरण आदेश जारी हुए 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नए जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभार नहीं मिला है। 31 अगस्त को आदेश होने के बावजूद आज पर्यंत तक स्थिति पूरी तरह से असमंजस में बनी हुई है। प्रशासनिक स्तर पर चल रही इस सुस्ती और गोपनीयता के चलते अब सक्ति जिले में तरह-तरह के सवाल उठने चालू हो गए हैं। आखिर इतने दिनों बाद भी चार्ज का हस्तांतरण क्यों नहीं हो पाया है, यह अब आमजन और शिक्षा विभाग के गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश