सक्ती जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर अवैध महुआ शराब और 60 किलो लाहन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे मामले में 1050 किलो लाहन नष्ट

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ती जिले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर अवैध महुआ शराब और 60 किलो लाहन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे मामले में 1050 किलो लाहन नष्ट

सक्ती:

कलेक्टर सक्ती और जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत आबकारी विभाग ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और लाहन जब्त किया है।

आज दिनांक 13.09.2026 को आबकारी वृत्त जैजैपुर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में वृत्त प्रभारी घनश्याम प्रधान की टीम ने ग्राम भातमाहुल (थाना हसौद) में छापामार कार्रवाई की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पहले एक छद्म क्रेता भेजकर आरोपी सुनील कुमार पिता कन्हैया लाल (निवासी भातमाहुल, थाना हसौद) से अवैध महुआ मदिरा की बिक्री की पुष्टि की गई।

इसके बाद आरोपी के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी ली गई, जिसमें 5-5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 10 लीटर अवैध महुआ मदिरा और 4 प्लास्टिक बोरियों में कुल 60 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, च, 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड प्राप्त कर उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

तालाब में छिपाकर रखी गई थी शराब और भारी मात्रा में लाहन

एक अन्य कार्रवाई में ग्राम मुक्ता राजा (थाना बाराद्वार) के तालाब के पास छिपाकर रखी गई 36 लीटर महुआ मदिरा और 70 प्लास्टिक बोरियों (प्रत्येक में 15 किलो) में भरा कुल 1050 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। विभागीय टीम ने मौके पर ही सैंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट कर दिया।

इस पूरी कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू, आबकारी स्टाफ श्रीमती बसंती चौधरी, परसराम कहरा और कमलेश यादव का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश