==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सांसद कमलेश जांगड़े ने क्षेत्रवासियों को दी गणेश चतुर्थी और तीजा पर्व की शुभकामनाएं
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने समस्त क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी एवं तीजा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश बुद्धि, समृद्धि और शुभता के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
सांसद श्रीमती जांगड़े ने तीजा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने सभी माताओं एवं बहनों के सुखी, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की। सांसद ने कहा कि पर्व-त्योहार हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने भगवान श्री गणेश से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।







