==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==


जनपद पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश कार्यकारिणी गठित: वीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, पुष्पा परदेशी खुंटे को मिली सचिव की जिम्मेदारी
रायपुर, 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 16 सितंबर को विमतारा, रायपुर में आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को एक साझा मंच पर लाना, उनकी समस्याओं, अधिकारों व दायित्वों पर चर्चा करना और संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूती प्रदान करना था।
बैठक के दौरान जनपद पंचायतों के संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों, जनप्रतिनिधियों की भूमिका, और शासन-प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संगठित प्रयास करने का निर्णय लिया गया।
इनकी हुई नियुक्ति:
चर्चा के बाद सर्वसम्मति से संघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें प्रमुख जिम्मेदारियां इस प्रकार सौंपी गईं:
प्रदेश अध्यक्ष: श्री वीरेंद्र साहू
प्रदेश सचिव: श्रीमती पुष्पा परदेशी खुंटे
संरक्षक: श्री कवि शरण वर्मा
कोषाध्यक्ष: श्री अनिल अग्रवाल
सह कोषाध्यक्ष: श्री सीताराम चंद्रा
प्रदेश उपाध्यक्ष:
श्रीमती शारदा सनत देवांगन, श्रीमती ममता राजीव सिंह, श्री प्रकाश चंद्र जाखड़, श्री मोहित पटेल, श्रीमती हुलसी चंद्राकर, श्रीमती इंद्रानी साहू, श्री संजू गोपाल साहू, श्री मंगलूराम नुरेटी, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, श्री जितेंद्र साहू एवं श्री अरविंद गुप्ता।
प्रदेश प्रवक्ता:
श्री कीर्ति नायक, श्री अनिल सिंह, श्री तरुण कुमार पांडे, श्री मनोज कुमार अग्रवाल एवं श्री गोपाल शुक्ला।
जनप्रतिनिधियों के हितों के लिए कार्य करेगा संघ:
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र साहू व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य जनपद पंचायत अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा करना और पंचायत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।







