==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==


पीएम मोदी के जन्मदिन पर मालखरौदा में सेवा संकल्प अभियान, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलित
मालखरौदा। दिनांक 17 सितंबर 2026 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके सेवा कार्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सक्ती जिले के जनपद पंचायत मालखरौदा परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री कवि वर्मा के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर दीप प्रज्वलित किया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना करते हुए आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
जनपद पंचायत परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा एवं संकल्प के रूप में मनाते हुए राष्ट्रहित और समाजहित में निरंतर योगदान देने का संदेश दिया।







