==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ति जिले में शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा विजय कुमार टांडे कल से संभालेंगे नए पदभार
छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में शिक्षा विभाग को जल्द ही नई ऊर्जा मिलने वाली है। विजय कुमार टांडे कल (22 सितंबर 2026) से जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के रूप में अपना आधिकारिक पदभार ग्रहण करेंगे।
जिले में हर्षोल्लास का माहौल
नये जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में श्री विजय कुमार टांडे के आगमन की खबर से पूरे जिले के शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों को पूरी उम्मीद है कि उनके कुशल नेतृत्व में जिले की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा।
कलेक्टर महोदया से की मुलाकात
पदभार संभालने से ठीक पहले, आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे ने जिले की कलेक्टर महोदया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले में शैक्षणिक गतिविधियों, स्कूलों की स्थिति और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की।







