अड़भार का अटल परिसर बना सेहत का ठिकाना: सुबह 5 बजे से गूंज रहा है ‘फिटनेस मंत्र’, उमड़ रही लोगों की भीड़  

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

अड़भार का अटल परिसर बना सेहत का ठिकाना: सुबह 5 बजे से गूंज रहा है ‘फिटनेस मंत्र’, उमड़ रही लोगों की भीड़

अड़भार (सक्ति):

बदलती जीवनशैली के बीच सक्ति जिले के नगर पंचायत अड़भार में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की एक बेहतरीन तस्वीर सामने आ रही है। यहां के अटल परिसर में हर सुबह एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलता है। सुबह के ठीक 5 बजते ही फिटनेस प्रेमी युवा, बुजुर्ग और महिलाएं यहां जुटने लगते हैं और सेहतमंद रहने के लिए योग, एक्सरसाइज व व्यायाम कर रहे हैं।

निरोग रहने का नया केंद्र बना अटल परिसर

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुबह की ताजी हवा और नियमित शारीरिक श्रम से न केवल शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है। अटल परिसर का खुला और हरा-भरा वातावरण मॉर्निंग वॉक और एक्सरसाइज के लिए बिल्कुल मुफीद साबित हो रहा है। यहां आने वाले लोगों का मानना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए यह सामूहिक पहल बेहद सराहनीय है।

बढ़ रही है लोगों की भागीदारी

शुरुआत में जहां गिने-चुने लोग ही यहां आते थे, वहीं अब स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के चलते हर दिन सुबह व्यायाम करने वालों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है। नगर के प्रबुद्धजनों ने उम्मीद जताई है कि इस तरह की पहल से न सिर्फ अड़भार के लोग स्वस्थ रहेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ी भी फिटनेस के प्रति प्रेरित होगी।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश