छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब कल 3 अक्टूबर को सक्ति जिले के दौरे पर रहेंगे; ‘सेवा संकल्प अभियान’ और विभागीय समीक्षा बैठकों में होंगे शामिल

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब कल 3 अक्टूबर को सक्ति जिले के दौरे पर रहेंगे; ‘सेवा संकल्प अभियान’ और विभागीय समीक्षा बैठकों में होंगे शामिल

सक्ति / रायपुर:

छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, और अनुसूचित जाति विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब कल 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सक्ति एवं जांजगीर-चांपा जिले के आधिकारिक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों, समीक्षा बैठकों और स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

प्राप्त आधिकारिक प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब का मिनट-टू-मिनट दौरा इस प्रकार रहेगा:

सुबह 11:00 बजे: मंत्री महोदय एम-3, नया रायपुर अटल नगर से जैजैपुर, जिला-सक्ति के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे (मार्ग: खरोरा – बलौदाबाजार – कसडोल – शिवरीनारायण – बिश्रामपुर)।

दोपहर 02:00 बजे से 02:30 बजे तक: विश्राम गृह जैजैपुर (जिला-सक्ति) आगमन एवं आरक्षित।

दोपहर 02:30 बजे: विश्राम गृह जैजैपुर से शासकीय हाई स्कूल कचंदा (जैजैपुर) के लिए प्रस्थान।

दोपहर 02:45 बजे से शाम 04:00 बजे तक: शासकीय हाई स्कूल कचंदा (जैजैपुर) में आगमन एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ (सेवा सेतु) कार्यक्रम में सहभागिता।

शाम 04:00 बजे: शासकीय हाई स्कूल कचंदा से कलेक्ट्रेट परिसर सक्ति के लिए प्रस्थान (मार्ग: वाया-जैजैपुर-बारद्वार)।

शाम 04:30 बजे से रात 08:00 बजे तक: कलेक्ट्रेट परिसर सक्ति में आगमन, जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा एवं पुनर्वास समिति की बैठक में सम्मिलित होना।

रात 08:00 बजे: कलेक्ट्रेट परिसर सक्ति से तिल्दा-नेवरा (जिला रायपुर) के लिए वापसी प्रस्थान (मार्ग: वाया-जांजगीर-चांपा – बिलासपुर – सरगांव – नांदघाट – सिमगा – तिल्दा)।

रात 10:30 बजे: श्रीमती लेम्निशा गुरु डहरिया जी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) के तिल्दा स्थित निज निवास पर आगमन एवं आरक्षित।

रात 11:30 बजे: तिल्दा-नेवरा से नया रायपुर अटल नगर के लिए वापसी।

मंत्री महोदय के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और स्थानीय विभागों द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश