विकसित भारत संकल्प सभा” और सेवा ज्योति यात्रा का ऐतिहासिक शुभारंभ: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का देशवासियों को संबोधन

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

विकसित भारत संकल्प सभा” और सेवा ज्योति यात्रा का ऐतिहासिक शुभारंभ: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का देशवासियों को संबोधन

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ओजस्वी नेतृत्व में देश को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को गति देने के लिए “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भी भव्य शुभारंभ होने जा रहा है, जो देश के कोने-ने कोने तक सेवा, समर्पण और विकास का संदेश पहुंचाएगी।

जांजगीर-चांपा की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने प्रदेश और क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:

प्रधानमंत्री का संबोधन: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देशवासियों को सीधा मार्गदर्शन और उद्बोधन देंगे।

सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ: समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं और सेवा भाव को पहुँचाने वाली इस यात्रा की शुरुआत।

जन-भागीदारी का आह्वान: राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।

“आइए, हम सभी अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ें, प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को सुनें और इस महत्वपूर्ण आयोजन को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करें।”

— श्रीमती कमलेश जांगड़े (माननीय सांसद, जांजगीर-चांपा)

7k network
Recent Posts

सक्ति जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल ने अड़भार क्षेत्र का किया सघन औचक निरीक्षण शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा लापरवाह ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश