बिसाहू दास महंत जी के जन सेवा के परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं  डॉ चरण दास महंत 46 वे पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि सभा फल वितरण निशुल्क स्वास्थ्य शिविर वस्त्र वितरण का हुआ आयोजन

===चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059===

सक्ति( समाचार) स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के 46 वे पुण्यतिथि के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकत्त्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मातृ शिशु अस्पताल शक्ति में श्रद्धांजलि एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं ज्योत्सना चरण दास महंत सांसद कोरबा लोकसभा क्षेत्र ने दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस अवसर पर डॉ चरण दास महंत ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के सेवा के संकल्प एवं जन सेवा के परंपरा को निरंतर जारी रखने की बात किया । इस अवसर पर भर्ती मरीजों को डॉक्टर चरण दास महंत एवं ज्योत्सना चरण दास महंत ने फल बिस्किट वितरित किया । कचहरी परिसर शक्ति में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ अधिवक्ता संघ शक्ति के पूर्व अध्यक्ष संदीप बनाफर एवं दिगंबर प्रसाद चौबे ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया । श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता बनाफर एवं चौबे ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को महान व्यक्तित्व के धनी तथा सच्चा गांधीवादी जनसेवक बताया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं, नागरिकों, ग्रामीणों द्वारा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का पुण्य स्मरण किया गया तथा उपस्थित जनों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अधिवक्ता राकेश महंत ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद, सच्चे गांधीवादी जनसेवक ,गरीबों के मसीहा ,हसदेव बांगो बांध परियोजना के पैरोकार, निस्वार्थ भाव से जनसेवा के काम करने वाले सच्चा नेता बताया । स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ो लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा आवश्यकता अनुसार दवा प्राप्त किया । शाम 5:00 बजे अधिवक्ता राकेश महंत ने अपने निवास मातृ पितृ छाया वार्ड नंबर 5 शक्ति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया जिसमें उपस्थित जनों ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस अवसर पर उपस्थित जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरण किया गया । उक्त कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल जिला महिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के जिला अध्यक्ष श्रीमती मेनका जायसवाल सरवन सिदार हेमू सोनी सीएमएचओ एवं बीएमओ शक्ति डॉक्टर सूरज सिंह राठौड़ डॉ कल्पना राठौर नितेश वर्मा रुखसाना बेगम रामगोपाल थवाईत जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के पूर्व अध्यक्ष ऋषिकेश चौबे वाल्मीकि सिंह बनाफर सुरित चंद्रा अलका जयसवाल संतोष जायसवाल संजय अग्रवाल महेश अग्रवाल मनोज जायसवाल पवन शर्मा पीयूष राय गिरधर जायसवाल कृष्ण कुमार देवांगन प्यारेलाल पटेल महेश पटेल अनिल साहू ईश्वर देवांगन धर्मेंद्र सोन दादू चंद्रा , दुर्गा साहू भीम देवांगन प्रदीप गबेल टीकाराम कुर्रे ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेश जिला शक्ति, युवा नेता दिनेश बरेठ , क्लेश पटेल निर्मल दास महंत कमल दास महंत
सहित अन्य अधिवक्ता गण पत्रकार गण नागरिक गण ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है