==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ती पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा ‘राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह’, एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने दी उपस्थिति की अपील
सक्ती (छत्तीसगढ़):
“एक भारत | श्रेष्ठ भारत | सुरक्षित भारत” के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।
भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के इस गरिमामयी अवसर पर जिला सक्ती में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने सभी नागरिकों और अतिथियों को सादर आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम का विवरण:
दिनांक: 31 अक्टूबर 2026 (रविवार)
समय: सायं 05:00 बजे से
स्थान: नवीन पुलिस जन संवाद कक्ष, अग्रसेन चौक सक्ती (छ. ग.)
एकता का संदेश देने का आह्वान:
इस अवसर पर आयोजकों एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आइए, हम सब मिलकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश फैलाएं। “एकता में शक्ति, एकता में राष्ट्र की प्रगति!” के संदेश के साथ इस समारोह को सफल बनाने हेतु जनसमूह की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
विनीत:
श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.)
पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती (छ. ग.)







