जांजगीर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती 

===चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059===

जांजगीर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जयंती

जांजगीर …. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने देश के खुशहाली के लिए गरीबी उन्मूलन अभियान चलाई उक्त बातें जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ब्यास कश्यप ने जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कही विधायक कश्यप में विचार गोष्ठी में आगे कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी के दृढ़ निश्चय साहस पूर्ण पहल और देश के हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए सदैव याद किया जाएगा ,प्रधानमंत्री पद पर लंबी अवधि के दौरान उन्होंने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रीवियर्स की समाप्ति, गरीबी हटाओ एवं हरित क्रांति कार्यक्रम उनके द्वारा प्रारंभ किया गया ,20 सूत्रीय कार्यक्रम का मुख्य ध्येय गरीब वर्ग के लोगों के पिछड़ेपन में सुधार लाना उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना था

जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक रमेश पैगवार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश की सर्वांगीण उन्नति, विकास, खुशहाली, और देश की एकता बनाए रखने के लिए उन आदर्श की रक्षा के लिए तथा दुनिया में भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी इन्हीं आदर्शों पर हमारे गणतंत्र की एकता तथा अखंडता टिकी हुई है

प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ परस शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में गरीबी, महिलाओं, बच्चों एवं उपेक्षितों के हितों में अनेक कार्य किया गया इसीलिए उन्हें प्रियदर्शिनी स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के नाम से भी पुकारते हैं कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता दीदीओं एवं जरूरतमंदों को साल श्रीफल , मोमेंट से भी सम्मानित किया गया

कार्यक्रम के पूर्व स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर धुप दीप प्रज्वलित किया गया

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया ने एवं आभार प्रदर्शन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने किया

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से , वरिष्ठ कांग्रेसी देवेश सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्धकी, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, सेवादल के जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडे, राघवेंद्र सिंह, नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ऋषिकेश उपाध्याय, पार्षद रामविलास राठौर, विष्णु यादव, केदार सिंह राठौर ,पूर्व एल्डरमेन हीरा उपाध्याय, रफीक खान, मुस्कान परवीन,पूर्व पार्षद सत्य प्रकाश मुन्ना सिंह, पवन कश्यप, गौरव सिंह,आकाश तिवारी, राजा सिद्धकी,, जितेंद्र दिनकर, रवि प्रकाश पांडे, विजय प्रकाश तिवारी , अनिल राठौर लच्क्षी लदेर, , मुस्कान परवीन, राजा सिद्धकी, मनोरमा पाटेकर, रहमान खान, अभिषेक सिंह , रफीक खान, रवि प्रकाश पांडे, दिनेश महंत, अभिलाष गदेवाल, आकाश तिवारी, कमल सिंह मरावी, मुकेश राठौर, आकाश सिंह गुड्डू पठान, अशोक सोनवानी, , कमलेश ताम्रकार योगेश जल तरंग, जवाहरलाल, राधेलाल,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेता के प्रतिष्ठान में अनियमितता मिलने पर कार्यवाही, 21 दिनों के लिए बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध कृषि विभाग ने किसानों और विक्रेताओं से नियमों का पालन करने की अपील

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है