खरसिया महका शंकराचार्य पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में उमड़ा जनसैलाब जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई दिग्गज रहे मौजूद

==रिपोर्टर यशवंत डनसेना 6268988834==

खरसिया महका शंकराचार्य पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में उमड़ा जनसैलाब जिला पंचायत अध्यक्ष सहित कई दिग्गज रहे मौजूद


खरसिया 20 दिसंबर 2025
खरसिया स्थित शंकराचार्य पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव आज हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवमयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शिखा रविंद्र गवेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविन्द्र प्रकाश गवेल शामिल हुए गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में स्कूल के कर्ताधर्ता श्री गिरधर गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, खरसिया SDM श्री प्रवीण तिवारी और एसडीओपी (SDOP) श्री पटेल सर उपस्थित रहे। स्कूल के प्राचार्य ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों से लेकर पारंपरिक नृत्य और सामाजिक संदेश देने वाले नाटकों ने उपस्थित दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं संबोधन में शिक्षा और अनुशासन पर जोर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति शिखा रविंद्र गवेल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, “शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है और ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है।” वहीं SDM श्री प्रवीण तिवारी ने स्कूल के शैक्षणिक स्तर और अनुशासन की प्रशंसा की कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधन और श्री गिरधर गुप्ता ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर के अन्य गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र एवं उनके परिजन उपस्थित रहे

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई