राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर कैंप ग्राम दर्री में

==रिपोर्टर यशवंत डनसेना 6268988834==

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर कैंप ग्राम दर्री में


शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कछार जिला रायगढ़ के 70 छात्रों के द्वारा भारत सरकार के विशेष पहल राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अंतर्गत ग्राम दर्री भूपदेवपुर खरसिया में एक विशेष अभियान *नशा मुक्त समाज के लिए युवा* का विशेष सात दिवसीय शिविर लगाया गया है यह लगातार सात दिन तक सेवा के माध्यम से चलेगा इन छात्रों के द्वारा गांव में विशेष संदेश को जिन्हें कई प्रकार के नाट्य या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फ़ैलाने एवं घर घर पहुँचकर एक संदेश के माध्यम से नशा को जड़ों से खत्म करने का संदेश देंगे जिससे गांव सरपंच एवं ग्राम प्रमुख के बीच कछार स्कूल के प्रिन्सिपल बघेल जी ने यह बात रख कर उनके सहयोग के लिए बोला तो दर्री के युवा सरपंच कान्हा राठीया ने बात को गंभीरता से लेते हुए उनके आने का स्वागत बड़े जोर शोर से करके उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करने का संकल्प लिया और 20/12/25 से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बतौर चपले मंडल के पूर्व महामंत्री क्षेत्रीय प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता खेमकुमार साहू जी ने किया साहू जी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों का स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ सभी को बधाई एवं शुभकामना दिए वही साथ मे भूपदेवपुर बीडीसी सरिता सुरेंद्र चौहानजी गांव के सरपंच कान्हा राठिया जी गांव के सेवानिवृत शिक्षक मुरलीधर डनसेना जी गिरधारी डनसेना उपसरपंच फणेन्द डनसेना गंगाराम राठीया एवं गाँव के वरिष्ठ नागरिक गण एवं कछार स्कूल के प्रिन्सिपल पी सी बघेल जी एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरूआत किया!
बौधिक कार्यक्रम दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक
संस्कृतिक कार्यक्रम रात्री 8.00 बजे से रात्री 10.00 बजे तक

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई