प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471
जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 12.04.26
थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम सिऊड में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”
नवागढ़ पुलिस द्वारा 50 महिला कमांडो टीम का भी गठन किया गया
नशा मुक्ति/सायबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोगों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया गया ऑनलाइन धोखाधड़ी, सायबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, अंजान लिंक पर क्लिक न करे, ओटीपी शेयर न करे के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे द्वारा नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम सिउड़ में नशा मुक्ति एवं सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए महिला कमांडो टीम का गठन किया गया।जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे* के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अवैध शराब के खिलाफ एवं सायबर अपराध से बचने के संबंध में जागरूक किया गया।
जांजगीर चांपा पुलिस* द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार लगातार जारी रहेगा।








