रंजिश को लेकर रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना पामगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471

जांजगीर-चांपा पुलिस दिनांक 29.04.26
रंजिश को लेकर रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना पामगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (6), 296, 351 (3), 115(2), 3(5), 324(3) के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर एक राय होकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को थाना पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।विवरण प्रार्थी चन्द्रशेखर सिंह ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके जमीन विवाद की रंजिश के चलते आरोपियों ने एकजुट होकर रात्रि में घर अंदर जबरन घुसकर गाली -गलौज करते हुए मारपीट की।

*गिरफ्तार आरोपी:

1. रवि बैस (33 वर्ष),
2. संदीप बैस (36 वर्ष)
3. संतोष बैस (56 वर्ष),
सभी निवासी चंडीपारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि सरोज पाटले आरक्षक चंद्रशेखर कैवर्त्य, श्याम ओग्रे लक्ष्मीकांत थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने दिया प्रशिक्षण Asp से उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी हुए सम्मिलित हत्या के प्रकरणों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि (Conviction) सुनिश्चित करने हेतु आईजी बिलासपुर ने जारी किए ‘स्मार्ट विवेचना’ निर्देश