चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059 
जांजगीर – चांपा पुलिस दिनांक 29.04.26
घर में घुसकर महिला से मारपीट आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर मामूली बातो को लेकर आरोपी द्वारा गाली गलौच करते हुए की मारपीट पामगढ़ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला एवं उसकी बहन के साथ गाली-गलौच, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।घटना का विवरण:प्रार्थिया श्रीमती सुभद्रा सूर्यवंशी द्वारा थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 28 अप्रैल 2026 को वह अपने मकान निर्माण कार्य के तहत छत ढलाई करवा रही थी। इसी दौरान गली की ओर लगी चहली को लेकर पड़ोसी आरोपी यशवंत उर्फ छोटन सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी दर्री से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी ने प्रार्थिया के घर में घुसकर कर उसके एवं उसकी बहन के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक सावन कुमार सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ नेतृत्व में पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333, 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , प्रआर. राजेश कोशले, विजय निराला आरक्षक बेदराम पटेल थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।







