प्रदेश रिपोर्टर सुमन खूंटे 9981543471




सक्ती: पीएम-आशा योजना के तहत सरसों खरीदी का शुभारंभ, रगजा समिति में पहले दिन 28 क्विंटल का उपार्जन
सक्ती | प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) के अंतर्गत रबी सीजन 2025-26 के लिए दलहन और तिलहन फसलों की सरकारी खरीदी का आगाज सोमवार को विकासखंड सक्ती के सेवा सहकारी समिति रगजा में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के पहले ही दिन क्षेत्र के 7 किसानों से कुल 28 क्विंटल सरसों की खरीदी की गई।जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
खरीदी केंद्र में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्री आयुष शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद पंचायत सक्ती की कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री टंकेश्वर पटेल, संचार एवं संकर्म समिति के सभापति श्री सत्यप्रकाश महंत तथा जनपद सदस्य श्रीमती हृदेश्वरी जगत ने शिरकत की। अतिथियों ने तौल मशीन का पूजन कर और किसानों का स्वागत कर उपार्जन प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया।कृषि विभाग की रही मौजूदगी किसानों को उपज का सही मूल्य दिलाने और तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए कृषि विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:श्री समान सिंह पैकरा (सहायक संचालक, कृषि) श्री कृतराज (अनुविभागीय अधिकारी, कृषि) श्री जितेंद्र साहू एवं श्री वतन जाधव (वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी)विभागीय अधिकारियों ने किसानों को फसल की गुणवत्ता और नमी के मानकों के संबंध में जानकारी दी। साथ ही मैदानी अमले को निर्देश दिए कि किसानों को विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
किसानों में उत्साह प्रधानमंत्री आय संरक्षण अभियान के तहत सरसों की सरकारी खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के तिलहन उत्पादक किसानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर बिक्री होने से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्य बिंदु:
स्थान: सेवा सहकारी समिति, रगजा (विकासखंड सक्ती)
फसल: सरसों (तिलहन) प्रथम दिन की आवक: 28 क्विंटल
लाभान्वित किसान: 07








