अड़भार सब स्टेशन की बिजली कटौती से दर्जनों गांवों में पेयजल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

अड़भार सब स्टेशन की बिजली कटौती से दर्जनों गांवों में पेयजल संकट, ग्रामीणों में आक्रोश

अड़भार / सक्ती: सक्ती जिले के अड़भार विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांव इन दिनों अघोषित और भारी बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। लगातार बिजली गुल रहने के कारण क्षेत्र में आम जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, बिजली नहीं रहने से पानी की पंपें नहीं चल पा रही हैं, जिससे कई गांवों में पेयजल के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को फोन किया जाता है, लेकिन वे फोन रिसीव नहीं करते। लोगों का यह भी कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी फील्ड में जाने के बजाय घरों पर ही आराम फरमाते हैं और जमीनी स्तर पर कामकाज का जिम्मा प्राइवेट कर्मचारियों के भरोसे छोड़ दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कटौती और अव्यवस्था को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, इसके बावजूद आज तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। कटौती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक ओर अधिकारी अपनी धुन में मस्त हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली और पानी जैसी बुनियादी समस्याओं से जनता त्रस्त है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

7k network
Recent Posts