सक्ती थाना के ग्राम डोंगिया में पुरानी रंजिश पर मारपीट व जातिगत गाली देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ती थाना के ग्राम डोंगिया में पुरानी रंजिश पर मारपीट व जातिगत गाली देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार भेजे गए जेल

सक्ती: जिले के अजाक थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जातिगत गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल जांजगीर-चांपा भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोंगिया (थाना सक्ती) निवासी प्रार्थी शानु धिरहे पिता रोहित धिरहे ने 21 नवंबर 2026 को अजाक थाना सक्ती पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 25 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:30 बजे ग्राम पोरथा के मरघट्टी के पास आरोपी टिकेश्वर यादव (19 वर्ष, पिता आशीष यादव) और विकास निषाद (18 वर्ष, पिता राम प्रसाद निषाद), दोनों निवासी पोरथा भाठापारा (थाना सक्ती), ने पुरानी रंजिश के चलते प्रार्थी के साथ जातिगत गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और बेल्ट से मारपीट की थी।
आरोपियों ने घटना की जानकारी पुलिस या परिजनों को देने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे प्रार्थी डर के कारण चुप रहा। 21 नवंबर 2026 को परिजनों ने प्रार्थी की पीठ में चोट देखकर उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसने पूरी घटना अपने पिता को बताई। परिवार में चर्चा के बाद प्रार्थी ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के निर्देश पर अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णचंद मोहले ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
विवेचना के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. टंडन, निरीक्षक कृष्णचंद मोहले, सउनि सुकुल सिंह, प्र.आर. 373 मनोज जाना, आर. 99 नवधा सिंह कंवर तथा म.आर. धरमीन सिदार की टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर 22 नवंबर 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल जांजगीर-चांपा भेज दिया।

7k network
Recent Posts