रकबा सुधार न होने पर 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी आंडिल के किसानों ने सौंपा ज्ञापन

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

रकबा सुधार न होने पर 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी आंडिल के किसानों ने सौंपा ज्ञापन

सक्ती जिल के मालखरौदा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत

आंडिल के किसानों ने फसल रकबा कट जाने (अन्य फसल दर्ज होने) की समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। किसानों ने इस संबंध में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालखरौदा, तहसीलदार अड़भार, थाना प्रभारी मालखरौदा/सक्ती और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती को ज्ञापन सौंपकर 1 दिसंबर को शांतिपूर्ण चक्काजाम करने की सूचना दी है।

ज्ञापन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत आंडिल के किसानों का रकबा अन्य फसल दर्ज होने के कारण कट गया है। इस समस्या को लेकर किसानों द्वारा 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को कार्यालय में आवेदन दिया गया था, लेकिन 25 नवंबर 2026 तक भी कोई सुधार नहीं हो सका है।

किसानों ने मांग की है कि 30 नवंबर 2026 (सोमवार) तक रकबा सुधार का कार्य पूरा किया जाए। यदि तय समय सीमा तक सुधार नहीं होता है, तो 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार) को सक्ती–मालखरौदा–छपोरा मुख्य मार्ग पर आदिल चौक के पास सभी किसान मिलकर शांतिपूर्ण चक्काजाम करेंगे।

किसानों ने स्पष्ट किया है कि चक्काजाम की स्थिति में इसकी संपूर्ण जवाबदेही शासन एवं प्रशासन की होगी और इसके लिए किसान किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होंगे ज्ञापन पर ग्राम पंचायत आंडिल के सरपंच, राजकुमार गबेल सहित ग्रामीणों व किसान बंधुओं के हस्ताक्षर मौजूद हैं, जिस पर 25 नवंबर 2026 की आवक/प्राप्ति मुहर व हस्ताक्षर भी अंकित हैं

7k network
Recent Posts