जांजगीर में कांग्रेस जनों ने मनाई गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती

जांजगीर में कांग्रेस जनों ने मनाई गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती
……………………………………
जांजगीर… राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156 वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की 121 वीं जयंती अवसर पर 2 अक्टूबर को जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार के संयोजकत्व में जांजगीर में गांधी जी के प्रतिमा स्थल के पास प्रार्थना सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया
‌‌ कार्यक्रम में जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पैगवार, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव गिरधारी यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी देवेश सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विवेक सिसोदिया, महामंत्री शिशिर द्विवेदी, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शास्त्री जी के आदर्शों, जीवनी, त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र हित में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर विचार व्यक्ति किये
‌ कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वर्गीय महात्मा गांधी जी के प्रतिमा एवं स्वर्गीय शास्त्री जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर धूप दीप प्रज्वलित किया गया, कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्दकी ने एवं आभार प्रदर्शन सेवादल के जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडे ने किया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ परस शर्मा, राघवेंद्र सिंह, अजीत सिंह राणा, ऋषिकेश उपाध्याय,परमेश्वर निर्मले, सुखराम गरेवाल ,रामविलास राठौर, मुस्कान परवीन, पार्षद जगदीश्वरी सूर्यवंशी, श्रीमती वर्षा सिंह, श्रीमती हेमलता राठौर, सलीम सिद्धकी, राइस किंग खुटे, संतोष बबई गढ़वाल , चंद्र कुमार ओग्रे, अशोक सोनवानी, विजय गढवाल, मो. शरीफ कुरैशी, रवि सूर्यवंशी, सफीक खान, अतिक कुरैशी, देवी राठौर, व्यास नारायण, महेत्तर लाल कश्यप, चोलाराम कश्यप, नरसिम्हा यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया