रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: लैलूंगा में नशीली दवाओं की सप्लायर महिला गिरफ्तार प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, दर्द निवारक गोलियों, इंजेक्शन का जखीरा बरामदगी

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: लैलूंगा में नशीली दवाओं की सप्लायर महिला गिरफ्तार प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, दर्द निवारक गोलियों, इंजेक्शन का जखीरा बरामदगी

2 अक्टूबर छत्तीसगढ़ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने कल देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम दुर्गापुर लारीपानी से नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपिया के घर से नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा और नगदी 8.40 लाख रुपये जब्त किया है आगे समाचार यह है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड से नशीली दवाओं की तस्करी कर सीमावर्ती जिलों में खपाई जा रही है पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा थाना प्रभारियों को मुखबिर सक्रिय कर कड़ी निगरानी रखने कहा गया था इसी कड़ी में बीती रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रोहित बंजारे के नेतृत्व में टीम ने दुर्गापुर लारीपानी निवासी धनुर्जय यादव के मकान की घेराबंदी की छापेमारी में धनुर्जय यादव घर पर नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी तिलोत्तमा यादव (उम्र 25 वर्ष) घर में मौजूद मिली तलाशी में उसके घर पर मिले नशीली दावों के जखीरा को लेकर पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार किया कि वह अपने पति के साथ मिलकर नशीली दवाओं की बिक्री करती है गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाएं और नशीली दावों की अवैध बिक्री से अर्जित नगदी जब्त की लैलूंगा पुलिस ने आरोपिया तिलोत्तमा यादव को गिरफ्तार कर तिलोत्तमा यादव और और उसके पति धनुर्जय यादव पर अपराध क्रमांक 260/2025 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है वहीं आरोपी धनुर्जय यादव फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है देखिए न्यूज एक्सप्रेस में प्रदेश रिपोर्टर हेमंत किशोर राठौर कि रिपोर्ट में

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश