नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज़ दिनांक 03. 11.2025 को किया रक्षित केंद्र और थाना बराद्वार का आकस्मिक निरीक्षण

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज़ दिनांक 03. 11.2025 को किया रक्षित केंद्र और थाना बराद्वार का आकस्मिक निरीक्षण


सक्ती जिले मे नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक ips श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा आज कार्यालय रक्षित केंद्र सक्ती का निरीक्षण किया , कार्यालय पहुंचने पर सर्वप्रथम उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, तत्पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन के सभी अधिकारियों , कर्मचारियों से परिचयात्मक वार्तालाप कर ड्यूटी व अनुशासन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए ,इसके बाद पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा रक्षित केंद्र के सभी शाखाओ -संसाधनों -वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया ।

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे) द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक आफिस पहुंचकर सभी शाखा प्रभारियो की परिचयात्मक बैठक ली तथा बैठक में अपनी प्राथमिकताओ से अवगत कराया। सभी को पुलिस अधीक्षक ऑफिस में आने वाले फरियादियों के कार्यों यथा -गुजारिश चरित्र सत्यापन पासपोर्ट इत्यादि का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिये । बाद सभी शाखा भवन में जाकर रिकॉर्ड व व्यवस्था का निरीक्षण किए

इसके बाद थानों में सर्वप्रथम थाना बराद्वार का औचक निरीक्षण कर वहा थाना प्रभारी और समस्त पुलिस कर्मियों से बात कर उन्हें बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने, थाना पहुंचने वाले फरियादियो से सम्मान-जनक व्यवहार करने तथा अपराधियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाने की सख्त हिदायत दिए , यातायात एवं रात्रि गस्त मे विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना मे सभी प्रकार के शिकायतो को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण करने, आवश्यकता होने पर वरिष्ठ अधिकारियो से राय लेने हेतु निर्देशित किये। क्षेत्र मे पुलिस पेट्रोलिंग/गस्त लगातार करते रहने, आरक्षक से लेकर थाना प्रभारी तक सभी अपनी जिम्मेदारी मे पड़ने वाले क्षेत्रो का लगातार भ्रमण कर वहां के गतिविधियो का आकलन कर आवश्यक कार्यवाही करते रहने हेतु भी निर्देशित किये।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

योगाभ्यास सेजेस तिफरा मे उत्साह पूर्ण वातावरण में विश्व योग दिवस के पूर्व सुबह का योगाभ्यास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा मे बहुत की उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया नीट परीक्षा के कारण एक दिन पहले योगाभ्यास को बड़े ही उत्साह उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण देखा गया में मनाया गया,इस वर्ष का थीम — *yoga for healthy ageing – स्वास्थ और सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग