सर्वकुर्मी समाज के प्रांतीय महा सम्मेलन के संयोजक बनाए गए कृष्ण कांत चंद्रा

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सर्वकुर्मी समाज के प्रांतीय महा सम्मेलन के
संयोजक बनाए गए कृष्ण कांत चंद्रा


छत्तीसगढ़ स्तरीय सर्व कुर्मी समाज का प्रांतीय महा सम्मेलन एवं 23वां कुर्मी संझा का विशिष्ट अधिवेशन आगामी 13 एवं 14 दिसंबर को सक्ती में आयोजित होने जा रहा है। इस गरिमामयी आयोजन का संयोजक चंद्रनाहु (चंद्रा) समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता श्री कृष्ण कांत चंद्रा को नियुक्त किया गया है।

श्री चंद्रा सामाजिक क्षेत्र में एक अनुभवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं। वे लगभग दो दशक पूर्व चंद्रा समाज के अध्यक्ष एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में ही चंद्रा समाज को पिछड़ा वर्ग (OBC) की सूची में शामिल कराने की दिशा में निर्णायक पहल हुई थी। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में सामाजिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य सफलता पूर्वक निर्विवाद संपन्न हुए थे। इसी सामाजिक योगदान और संगठनात्मक दक्षता को देखते हुए सर्व कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल ने उन्हें इस प्रांतीय महा सम्मेलन का संयोजक नियुक्त किया है।
इस भव्य दो दिवसीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से संबद्ध 29 जातियों के प्रतिनिधि, प्रांतीय अध्यक्ष एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता एवं सर्व कुर्मी समाज की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति के विषयों पर सार्थक विमर्श करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मिलन अंक’ सामाजिक वार्षिक पत्रिका का विमोचन, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा समाज के गौरवों को ‘कुर्मी शिखर सम्मान’, ‘युवा प्रतिभा सम्मान’ और ‘कुर्मी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।
नारी शक्ति के नेतृत्व में कलश यात्रा एवं युवा वर्ग द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही विदेशों में निवासरत सर्व कुर्मी समाज के सदस्यों को भी इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है।

आयोजन की तैयारी एवं संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया जा रहा है, जिसकी घोषणा सर्व कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विजय बघेल के निर्देशन तथा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से की जाएगी।

आयोजन समिति की प्रथम बैठक 17 नवम्बर को दोपहर 2 बजे, सक्ती के चंद्रा भवन में होगी। इस बैठक में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया जाएगा।

7k network
Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

घर में घुसकर अश्लील गाली करते हुए मारपीट करने वाले 5 बदमाशों को थाना पामगढ़ पुलिस ने दबोचा सिगरेट-राजश्री का पैसा मांगने पर बिगड़े हालात, घटना का वीडियो बनाने पर आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को सामुदायिक भवन सक्ती में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि, ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ का दिया जाएगा संदेश

योगाभ्यास सेजेस तिफरा मे उत्साह पूर्ण वातावरण में विश्व योग दिवस के पूर्व सुबह का योगाभ्यास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय तिफरा मे बहुत की उत्साह पूर्ण वातावरण में मनाया गया नीट परीक्षा के कारण एक दिन पहले योगाभ्यास को बड़े ही उत्साह उमंग और उल्लासपूर्ण वातावरण देखा गया में मनाया गया,इस वर्ष का थीम — *yoga for healthy ageing – स्वास्थ और सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग