मालखरौदा विकासखंड के नव पदस्थ प्राचार्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती से किये सौजन्य मुलाकात

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

मालखरौदा विकासखंड के नव पदस्थ प्राचार्यों ने जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती से किये सौजन्य मुलाकात

दो सप्ताह पूर्व सक्ति जिला मालखरौदा विकासखंड के विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में प्राचार्य पद पर पदोन्नति उपरांत कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती से गुलदस्ता एवं साल भेंट कर सौजन्य मुलाकात किये एवं सभी स्टाफ को स्वलपाहार कराये। भेंट करने वालों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमनदुला के प्राचार्य श्री शिव कुमार गबेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फगुरम के प्राचार्य श्री संतोष कुमार साहू ,साहेब कबीर शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोता से प्राचार्य श्रीमती राजेश्वरी चंद्रा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरदा से प्राचार्य श्री रामभरोस सिदार एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरौदा के प्राचार्य श्री छबि लाल दिव्य शामिल हुए। जिला शिक्षा अधिकारी महोदया ने नव पदस्थ सभी प्राचार्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी नव पदस्थ प्राचार्य गण ऊर्जावान है एवं सभी से अपेक्षा है कि अपने स्कूलों में विद्यार्थियों के हित में कार्य करते हुए स्कूल तथा जिला का नाम रोशन करें।

7k network
Recent Posts

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई