==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==
आबकारी वृत्त मालखरौदा द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई 2आरोपी को भेजा गया जेल
दिनांक 16.12.2025
➡️ कायम प्रकरण – 02,
➡️ गिरफ्तार आरोपी – 02,
➡️ जप्त मदिरा/सामग्री – 19 लीटर महुआ शराब
सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/12/25 को आबकारी वृत्त मालखरौदा में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा ग्राम आमनदुला में संतोष सोनवानी पिता शिवप्रसाद उम्र 45 वर्ष के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को बनाकर बिक्री हेतु रखने की सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान से संज्ञान आधिपत्य से दो लीटर क्षमता वाली 06 नग प्लास्टिक बॉटल प्रत्येक में 02-02 लीटर भरी कुल 12 लीटर महुआ शराब बरामद होने पर धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया । इसी प्रकार ग्राम कुरदा में राजकुमार जांगड़े पिता नेताराम उम्र 30 वर्ष के संज्ञान आधिपत्य से 05 लीटर क्षमता वाली 02 नग प्लास्टिक जरीकेन में भरी कुल 07 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद होने पर धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दोनों आरोपियों को जेल निरुद्ध किया गया ।
उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान, मु आर रघुनाथ पैकरा , संजीव भगत ,आबकारी स्टाफ कमलेश यादव, भारती का सराहनीय योगदान रहा ।








