जनपद पंचायत मालखरौदा में डॉ. अंबेडकर जयंती की तैयारियां पूरी, कल होगा भव्य दीप प्रज्वलन

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059

जनपद पंचायत मालखरौदा में डॉ. अंबेडकर जयंती की तैयारियां पूरी, कल होगा भव्य दीप प्रज्वलन
​मालखरौदा | 13 अप्रैल 2026
​भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा में भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा और परिसर की विशेष साफ-सफाई की गई।कल शाम 6 बजे दीपोत्सव का आयोजनकार्यक्रम की जानकारी देते हुए जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने बताया कि कल, 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती के पावन अवसर पर शाम 6 बजे प्रतिमा स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात संपूर्ण परिसर को दीपों से सजाकर भव्य दीप प्रज्वलन किया जाएगा।​अधिकारी व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
​इस गरिमामयी कार्यक्रम में जनपद पंचायत के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ सभी सम्मानीय जनपद सभापतियों और सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। अध्यक्ष ने सभी से अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनने की अपील की है।​स्वच्छता अभियान के लिए जताया आभार
​आज के साफ-सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं और साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष ने कहा, “बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। आज सफाई अभियान में सहयोग देने वाले समस्त जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को जनपद परिवार की ओर से साधुवाद।”
​भवदीय,
कवि शरण वर्मा
अध्यक्ष, जनपद पंचायत मालखरौदा

7k network
Recent Posts

हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने दिया प्रशिक्षण Asp से उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी हुए सम्मिलित हत्या के प्रकरणों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि (Conviction) सुनिश्चित करने हेतु आईजी बिलासपुर ने जारी किए ‘स्मार्ट विवेचना’ निर्देश