जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 04.03.26 लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ने में थाना नवागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059

जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 04.03.26
लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को पकड़ने में थाना नवागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपियों द्वारा होली पर्व के दौरान कानून- व्यवस्था भंगकर एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर हो गए थे फरार मामले में पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर

गिरफ्तार आरोपी
1. निलेश कुमार यादव उम्र 21 साल निवासी बूढ़ेना थाना नवागढ़
2. कार्तिक कश्यप उम्र 20 साल निवासी बूढ़ेना थाना नवागढ़
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 04.03.26 की रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना नवागढ़ की पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम राछाभाटा से सेमरा- बुढ़ेना की ओर पेट्रोलिंग कर रही थी। ग्राम बुढ़ेना में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुख्य मार्ग पर लकड़ी एवं पत्थर रखकर आवागमन बाधित किया गया था। पुलिस पार्टी द्वारा मार्ग से अवरोध हटाया जा रहा था, तभी छिपे हुए व्यक्तियों द्वारा पुलिस के शासकीय वाहनों पर पत्थर फेंके गए, जिससे दोनों वाहनों के सामने एवं पीछे के शीशे टूट गए।घटना के पश्चात आरोपी* मौके से भागने लगे थे जिनमें से आरोपी 01.अनीश यादव उम्र 19 वर्ष, 02 साहिल यादव उम्र 21 वर्ष, 03. राज कश्यप उम्र 19 वर्ष 04. सुखराम कश्यप उम्र 22 वर्ष 05. परमेश्वर यादव उम्र 22 वर्ष सभी निवासी ग्राम बूढ़ेना, थाना नवागढ़। को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा था जिसको पूछताछ में साथियों के साथ मिलकर पत्थरबाजी कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाना एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।मामले के आरोपी नीलेश कुमार एवं कार्तिक कश्यप फरार चल रहा था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर पकड़ा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
सराहनीय योगदान उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, थाना प्रभारी नवागढ़, एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

7k network
Recent Posts

हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने दिया प्रशिक्षण Asp से उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी हुए सम्मिलित हत्या के प्रकरणों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि (Conviction) सुनिश्चित करने हेतु आईजी बिलासपुर ने जारी किए ‘स्मार्ट विवेचना’ निर्देश