==रिपोर्टर जयपाल सक्सेना 8827569121==
संवैधानिक जानकारियों और राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मनाया गया केजीब्लेफ्स स्कूल कापू में गणतंत्र दिवस
कापू:- भारतीय संविधान के विभिन्न अनुच्छेदों मौलिक अधिकारों, लोकतंत्र की शक्तियां, संविधान निर्माण के संघर्ष की कहानी, समता स्वतंत्रता बन्धुत्व न्याय की स्थापना, राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करने के वृहद उद्देश्य से केजीब्लेफ्स इंग्लिश मीडियम स्कूल कापू में गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ शानदार रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण श्री मनोज महंत एवं मान्य रामलाल महेश्वरी जी ने किया तत्पश्चात प्रभात फेरी अम्बेडकर चौक कापू थाना तक निकाली गई जिसमें अनेकों पालको ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पहार अर्पित कर साहब के सम्मान एवं यादगार में संक्षिप्त उदबोधन शाला के अध्यक्ष श्री रामलाल माहेश्वरी जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। बाबाजी की गगनचुम्बी जयकारे से गुंजायमान किया गया। इस कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी जयपाल सक्सेना रहे श्री लवकुश राठिया द्वारा इस स्कूल मे चल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था, वैज्ञानिक सोच के विकास, गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक गतिविधियां की भूरी-भूरी प्रसंशा की गई। श्री रामलाल माहेश्वरी एवं ललिता महेश्वरी द्वारा शिक्षा भोजन और कपड़े से भी महत्वपूर्ण है शिक्षा।शिक्षा के अभाव में मनुष्य जानवरों से भी बदतर जीवन जीने को मजबूर हो जाते है इसलिए एक रोटी कम खाएं परन्तु बच्चों को अवश्य पढ़ाएं का संदेश दिया। भारत मे निजीकरण से नौकरियां समाप्त हो रहे युवाओं को रोजगार के अवसर नही मिल रहे है जिसे सुधार करने की परम् आवश्यकता है।स्वायत्त शासन की आवश्यकता पर उन्होंने जोर दिया।
लक्ष्मण माहेश्वरी द्वारा अपने अभिभाषण में भारतीय संविधान को दृष्टिगत रखते हुए कहा कि संविधान हमे अनेको अधिकार प्रदान करती है सम्मान पूर्वक जीवन यापन करते है
कार्यक्रम अनेको गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में अनेको रंगारंग भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। ओजस्वी मंच सांचालन कु. प्रेमलता लहरे एवं रीना बघेल ने किया। अपने मुख्य वक्तव्य में निगार अंजुम खान ने कहा कि इस शाला में प्रतियोगिता परीक्षा, नैतिक शिक्षा, प्रयोगों और प्रेक्षणों के आधार पर अध्धयन-अध्यापन कराई जाती है। प्रणाली से पूरे बच्चों में चिंतनशीलता, तर्कशीलता एवं गम्भीरता विकसित करने हेतु उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों द्वारा शिक्षण प्रेषित किया जाता है।व्यवहारिक ज्ञान और पुस्तकीय ज्ञानों को अपने दैनिक जीवन पर प्रयोग कराया जाता है। यहां शास्त्रीय संगीत की शिक्षा वाद्ययंत्रों के साथ प्रदान किया जाता है।खेलकूद और योगशिक्षा के विकास हेतु कार्यक्रम कराए जाते हैं।
बच्चों ने एक से बढ़ कर एक एक विलुप्त हो रही लोक नित्य का सुंदर सुंदर झाकियो का प्रदर्शन किया। देखते रहिए न्यूज एक्सप्रेस में रिपोर्टर जयपाल सक्सेना की रिपोर्ट में