ब्रेकिंग न्यूज़: गिट्टी से लदा हाइवा मड़वाताल घाट पर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

==रिपोर्टर जयपाल सक्सेना 8827569121==

ब्रेकिंग न्यूज़: गिट्टी से लदा हाइवा मड़वाताल घाट पर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

रायगढ़ जिला के धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर आज सुबह फिर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जब मड़वाताल घाट के पास गिट्टी से भरा हाइवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की गिट्टी के नीचे दब गया, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो जाने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह लगभग 9 बजे के आसपास हुई, जब भारी भरकम हाइवा घाटी की ढलान से उतरते वक्त असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। और वहीं राहगीरों द्वारा तुरंत डायल 112 को सूचित किया गया, जिसके पश्चात पुलिस टीम और इमरजेंसी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच और स्थिति का जायज़ा लेने के बाद दोनों टीमें वहां से लौट चुकी हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से अब तक गिट्टी में दबे चालक का शव को बाहर नहीं निकाला गया है।

7k network
Recent Posts

कलेक्टर के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं पर कृषि विभाग की सख्ती, अनियमितता मिलने पर मेसर्स कमल सेल्स का विक्रय प्रतिबंधित खाद की कालाबाजारी और अधिक कीमत वसूली पर होगी कार्रवाई, किसानों से शिकायत करने की अपील

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था