==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==
आज दिनांक 21/ अगस्त 2025 को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आडिल में पालक -शिक्षक बैठक आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों के माता-पिता उपस्थित हुए। सभी ने अपने -अपने सुझाव दिए, जिसमें श्री रमेश गबेल ने सभी पालकों को अपने बच्चों को अनुशासित रखने का आग्रह किए, किसी ने पढ़ाई-लिखाई कैसे किया जाए ताकि बच्चे अच्छे अंक प्राप्त कर सके इसके बारे में अपना सुझाव दिए तो किसी ने विद्यालय के अनुशासन तो किसी ने विद्यालय के अच्छाईयों के बारे में बताया

कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सुभाष कुमार बरेठ की मां ने अपने पुत्र के पढाई के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि उसका पुत्र कैसे अच्छा अंक हासिल किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री माखन लाल गबेल ने कहा कि कैसे पालक-शिक्षक और छात्र मिलकर परिवार, गांव, जिला और राज्य का नाम रोशन किया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता श्री एल आर रात्रे एवं श्री महेश साहू ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक श्री कोमल प्रसाद पैकरा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं लगभग 110 पालक उपस्थित थे।अंत में कार्यक्रम का आभार व्यक्त विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री देव कुमार साहू ने किया।








