==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==
कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पैगवार के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ .हार्डिकर जी की पुण्यतिथि

…………………………………..
जांजगीर.. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे एवं कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक स्व .डॉ नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जी की पुण्यतिथि 26 अगस्त को जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के मुख्य आतिथ्य में नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम पाली में मनाई गई , उक्त कार्यक्रम नवागढ़ ब्लाक कांग्रेस सेवादल संगठक अशोक यादव के संयोजन में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के प्रारंभ में स्व . डॉ. हार्डिकर जी के तेल चित्र पर खादी सुत एवं पुष्प माला अर्पित कर धूप दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित किए
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश पैगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ . नारायण सुब्बाराव हार्डिकर जी एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं महान राजनेता थे उन्होंने सेवा दल की स्थापना 1923 में पूर्व प्रधानमंत्री पं . जवाहरलाल नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल की स्थापना किये, स्वर्गीय हार्डिकर जी वर्ष 1952 से 1962 तक राज्यसभा के सदस्य रहे उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था, हार्डिकर जी का जीवन देश सेवा और स्वतंत्रता की भावना से भरा था उनका कांग्रेस सेवा दल के माध्यम से किया गया कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत है, डॉ. हार्डिकर जी का निधन 26 अगस्त 1975 को हुआ था
कार्यक्रम में सेवा दल जिला संगठक देव कुमार पांडे, नगर संगठक सेवा दल बबला गुप्ता ने भी अपना विचार व्यक्त किए, आभार प्रदर्शन अशोक यादव ने किया, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकुमार यादव, गेंद राम यादव, संतोष यादव, जरीब मोहम्मद, लोकेश यादव, बबला खान,कमलेश ताम्रकार, जाहिद मोहम्मद, अमिर खान आदि कांग्रेस जन, सेवादल के सदस्यगण उपस्थित हुए








