==जशपुर जिला ब्यूरो चीफ रंजय सिन्हा 6263370716
जशपुर जिला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा में प्रिंसिपल सुधीर बरला द्वारा महिला कर्मचारी से छेड़छाड का लगा आरोप

जशपुर जिला के बिमडा में टीचर से छेड़छाड़ के मामला तूल पकड़ता जा रहा है मामले में प्रिंसिपल पर बगीचा थाने में दो एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक प्रिंसिपल पर कोई विभागीय कार्यवाही नहीं की गई है मामले में प्रिंसिपल द्वारा अब स्कूली बच्चों को ढाल बनाकर उनसे विरोध प्रदर्शन कराने की बातें सामने आ रही हैं हालांकि बच्चों का कहना है कि वे स्वतः प्रदर्शन कर रहे हैं बुधवार को हायर सेकेंडरी स्कूल बिमड़ा के बच्चे स्कूल के मेन गेट के बाहर खड़े होकर हड़ताल पर बैठ गए वे प्रिंसिपल के विरुद्ध हुए पुलिसिया कार्यवाही का विरोध कर रहे थे और प्रिंसिपल के समर्थन में सामने आए थे उक्त मामला महिला अपराध से जुड़ा है जिसको लेकर पुलिस पहले ही प्रिंसिपल पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है इधर मामले की जानकारी मिलते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल एवं एसडीओपी दिलीप कोसले मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाईश देते हुए बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराते हुए हड़ताल खत्म कराया गया बहरहाल एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रिंसिपल पर अब तक विभागीय कार्यवाही नहीं हुई है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के कुछ शिक्षक व कर्मचारी स्कूली बच्चों को भड़का कर प्रदर्शन करा रहे हैं जिसकी विभागीय जांच करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है








