रायगढ़ चक्रधर समारोह में बजट का रोना रोकर नितिन दुबे का कार्यक्रम कैंसिल होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण राकेश पाण्डेय जिला प्रशासन द्वारा लोकगायक नितिन दुबे के प्रोग्राम को अचानक रद्द करने से भड़की कांग्रेस

==रिपोर्टर मोहित जाटवर 9174433705==

रायगढ़ चक्रधर समारोह में बजट का रोना रोकर नितिन दुबे का कार्यक्रम कैंसिल होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण राकेश पाण्डेय जिला प्रशासन द्वारा लोकगायक नितिन दुबे के प्रोग्राम को अचानक रद्द करने से भड़की कांग्रेस

रायगढ़ चक्रधर समारोह शुरू होते ही विवाद भी शुरू हो गया है, जहां बार-बार उन्हीं कलाकारों को बुलाने और लाखों रुपए भुगतान किए जाने को लेकर आम जनता में चर्चा है, वहीं छत्तीसगढ़ के बड़े कलाकार माने जाने वाले छत्तीसगढ़िया लोगो की पसंद नितिन दुबे का कार्यक्रम चक्रधर समारोह में था। उनकी फोटो भी सब जगह लग चुकी थी। ऐसे में नितिन दुबे का अपने फेसबुक पेज से ये बात कहना कि अचानक जिला प्रशासन का फोन आता है और बजट को लेकर उनका कार्यक्रम कैंसिल किया जाता है, ये बेहद निंदनीय है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राकेश पाण्डेय और एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी कर कहा कि नितिन दुबे जैसे बड़े छत्तीसगढ़ी कलाकार का फोटो लगवाकर बजट के नाम पर कार्यक्रम कैंसिल करना उचित नहीं है। लाखों रुपए देकर बॉलीवुड के कलाकार को बुलाया जाता है और छत्तीसगढ़ के कलाकारों को बजट के नाम पर बाहर का रास्ता दिखाना इस जिला प्रशासन तथा राज्य सरकार के छत्तीसगढ़ी विरोधी होने का प्रमाण है। रायगढ़ के कई बड़े स्थानीय कलाकारों को भी इस कार्यक्रम से किनारे लगाया गया है जो सालों से इस आयोजन के सदस्य रहते थे। युवा नेताओं ने कहा है कि हम छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों का अपमान नहीं सहेंगे और इस बात को लेकर कड़ा विरोध होगा

7k network
Recent Posts

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन