जिला बिलासपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत रिसदा में राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया


ग्राम पंचायत रिसदा में राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत मरीजों का निशुल्क जांच व जनजागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 09/09/25 को ग्राम पंचायत रिसदा ब्लॉक मस्तूरी जिला बिलासपुर में राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलो-स्केलटल विकार के रोकथाम व के लिए जिला आयुष अधिकारी डॉ यशपाल सिंह ध्रुव के मार्गदर्शन में निशुल्क आयुष चिकित्सा एवं जनजागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय आयुष मिशन का उद्देश्य आयुष चिकित्सा का विकास करना एवं सार्वभौमिक पहुंच के साथ लागत प्रभावी आयुष सेवाएं प्रदान करना है। कार्यक्रम अन्तर्गत वृद्धाजनों के चिकित्सकीय जांच एवं आयुष पद्धति से इलाज के लिए
शिविर में ग्राम पंचायत रिसदा के सरपंच श्री गौरव सिंह चंदेल एवं गाँव के समस्त पंचों का विशेष सहयोग रहा
शिविर का आयोजन आयोजन
डॉ पंकज पटेल
(आयुष चिकित्सक-ग्रेजुएट होम्योपैथी)के द्वारा किया ।
शिविर में लोगों का निशुल्क बीपी शुगर व ऑक्सीजन हीमोग्लोबिन की जांच किया गया
साथ ही लोगों को ओस्टियो आर्थराइटिस विकारों के रोकथाम व प्रबंधन हेतु सामान्य जानकारी दिया गया ।
शिविर में कुल लाभान्वित लोगों की संख्या 106








