==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==
जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ग्राम पंचायत बंदोरा पहुंचे निरीक्षण करने 

सक्ति जिला के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंदोरा में आज दिनांक 25 में 2025 को सक्ति के जिला पंचायत सीईओ वासु जैन और मालखरौदा जनपद पंचायत के सीईओ ग्राम पंचायत निर्माण कार्यों की निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हुए थे उसके साथ-साथ जिला सीओ ने हाई सेकेंडरी स्कूल का भी निरीक्षण किया आप सभी को बता दें कि ग्राम पंचायत बंदोरा में जब से नया सरपंच चुन के आए हैं लालू गवेल तब से लगातार ग्राम पंचायत बंदोरा में विकास कार्य की गंगा बह रही है और लगातार ग्राम पंचायत बंदोरा को ऊर्जावान सरपंच लालू गवेल के द्वारा ऊपर उठाने का काम कर रहे हैं आप सभी को जानकारी के लिए बता दे कि पंचायत चुनाव हुए महज 6 माह ही बीती है और अभी साढ़े चार साल का समय और बाकी है ऐसे ही कार्य होता रहा तो आने वाले दिनों में जनपद पंचायत मालखरौदा में से ग्राम पंचायत बंदोरा पहला स्थान पर रहेगा ग्राम बंदोरा में विकास कार्य को देखकर समस्त गांव के नागरिकों में खुशी की लहर है








