===चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059===
जिला कांग्रेस ने मनाया पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती
जांजगीर.. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 14 नवंबर को कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की 134 वी जयंती के अवसर पर जांजगीर में विचार गोष्ठी एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश पैगवार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी पर हम सभी देश वासियों को गर्व है उन्होंने देश को आधुनिक, विज्ञानमय, एवं प्रगतिशील बनाने में विशेष योगदान दिया पंडित नेहरू जी के पहल से ही देसी एवं विदेशी मामलों में भारत देश एक विकास शील देश के रूप में उभर सका है
जिला कांग्रेस के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का भारत देश के स्वतंत्रता आंदोलन में विशेष योगदान रहा है उन्होंने पूरे देश की यात्रा कर देशवासियों को विश्व के बदलते स्वरूप से अवगत कराया
प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर परस शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू सही अर्थों में आधुनिक भारत के निर्माता थे उनके दूर दृष्टि के कारण ही विश्व में भारत का स्थान उद्योग, विज्ञान, तकनीकी में अग्रणी है
वरिष्ठ कांग्रेसी देवेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित जी का बच्चों के प्रति अपार स्नेह एवं प्यार रहा है इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते हैं कार्यक्रम के पूर्व सर्वप्रथम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के तैल चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर, धूप दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना सभा आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रफीक सिद्ध की ने एवं आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस के महामंत्री अजीत सिंह राणा ने किया कार्यक्रम में प्रमुख , युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा,जिला कांग्रेस के महामंत्री शिविर द्विवेदी ब्लॉक कांग्रेस नवागढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद कश्यप , जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष लोकेश राठौर, आभास बोस, सुखराम गरेवाल, राघवेंद्र सिंह, चिंता राम कश्यप, रफीक खान, मुस्कान परवीन,पूर्व पार्षद सत्य प्रकाश मुन्ना सिंह, संतोष बाबई गढ़वाल, अनिल राठौर, आकाश तिवारी, राजा सिद्ध की, सलीम सिद्ध की, जितेंद्र दिनकर, रवि प्रकाश पांडे,अनिल चौरसिया, लच्क्षी लदेर, , मनोहर प्रधान,कमलेश ताम्रकार, दयाराम टंडन, चितरंजन गढ़वाल, अनुराग राठौर, सुजल राठौर, गुड्डू पठान, नरसिम्हा यादव, महेतरु यादव, कुलेश्वर बघेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित हुए