सुंडी समाज सरगुजा के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर महाप्रसाद भंडारे का भव्य आयोजन

===चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059===

सुंडी समाज सरगुजा के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर महाप्रसाद भंडारे का भव्य आयोजन

अंबिकापुर- सुंडी समाज सरगुजा के द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर शंकर घाट स्थित मंदिर प्रांगण में महाप्रसाद भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस भंडारे में प्रसाद के रूप में खिचड़ी और फलाहार का वितरण किया गया। भंडारे का कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर शाम को 4:00 बजे तक चलता रहा और इस अवसर पर लगभग दस से पंद्रह ज्यादा भक्तगणों को प्रसाद वितरित किया गया।

सर्व विदित हो कि सुंडी समाज सरगुजा हमेशा से सार्थक कार्य करते आ रही है, सामाजिक कार्य और धार्मिक कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर कार्य करते रहती है। इसी कड़ी में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर महाप्रसाद भंडारे का आयोजन भव्य रूप से किया गया । सर्व विदित हो कि सुंडी समाज सरगुजा के द्वारा पिछले 15 वर्षों से यह कार्यक्रम किया जा रहा है, पहले यह कार्यक्रम 10 वर्षों तक लगातार प्रतापपुर के पास शिवपुरी मंदिर में किया जाता था और अब पिछले 5 वर्षों से अंबिकापुर में किया जा रहा है। आज इस भंडारे के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी संरक्षक गण, अध्यक्ष उपाध्यक्ष, महिला समिति, युवा समिति और सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर समाज के छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा भी भंडारे के सफल बनाने के लिए अपनी सेवा प्रदान किया।

7k network
Recent Posts

स्कूल में गुरुजी की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल! बच्चों को संस्कार सिखाने वाले शिक्षक पर उठे सवाल, वायरल वीडियो से शिक्षा विभाग में खलबली, खैरवार पारा स्कूल के कथित वीडियो ने मचाया बवाल, डीईओ बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे