गुंजन स्कूल की छात्रा समृद्धि सिंह ने 10वीं में 75% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान, परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

गुंजन स्कूल की छात्रा समृद्धि सिंह ने 10वीं में 75% अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान, परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर

सक्ति शिक्षा के क्षेत्र में एक और सफलता की कहानी लिखते हुए गुंजन स्कूल, सक्ति की छात्रा कुमारी समृद्धि सिंह ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके माता-पिता, बल्कि शिक्षकगण, सहपाठी और जान-पहचान के लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

समृद्धि सिंह एक मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही हैं। परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और मानसिक एकाग्रता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी रुचि ली, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिली।

इस गौरवशाली सफलता पर उनके पिता प्रमेंद्र सिंह ठाकुर और माता निधि सिंह ने बेटी की मेहनत पर गर्व जताया और कहा कि यह उपलब्धि उसकी आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास का परिणाम है।

 

परिवार के अन्य सदस्यों सोभिता सिंह, शुभेंदु सिंह, सक्षम सिंह, दीनदयाल शर्मा, अनुराधा शर्मा, फिजियोथैरेपी डॉक्टर कोमल शर्मा, कोपल शर्मा, संतोष लाला सोनी, रामेश्वर सोनी गजेंद्र सिंह राठौड़ और गुड्डू चंद्रा ने समृद्धि को ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी समृद्धि की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अन्य छात्रों के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे की कक्षाओं में भी समृद्धि उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

समृद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई, विश्वास और आत्म-नियंत्रण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कुमारी समृद्धि सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर बनने की आकांक्षा रखती हैं।

7k network
Recent Posts

नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री माननीय श्री Nitin Gadkari जी से मुलाक़ात कर सांसद कमलेश जांगड़े ने बिलासपुर–जांजगीर–चांपा–सक्ती मार्ग (NH-49) की गंभीर समस्याओं से अवगत करायी