==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==
सक्ति जिला के शौर्य महिलांगे खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025 से होंगे सम्मानित
सक्ति जिला के मालखरौदा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमनदुला के कक्षा दसवीं में अध्ययनरत् छात्र, राष्ट्रीय खिलाड़ी शौर्य महिलांगे
पिता – ओम प्रकाश महिलांगे को दिनांक 20/06/2025 को मुख्यमंत्री के द्वारा खेल उपलब्धि पुरस्कार प्रदान किया जाएगा यह पुरस्कार एसजीएफआई द्वारा आयोजित नेशनल गेम्स महासमुंद (छत्तीसगढ़) खेल-हैण्डबाल (बालक 14 वर्ष) में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मैडल प्राप्त करने के लिए दिया जा रहा है विद्यार्थी की इस उपलब्धि पर श्री कवि शरण वर्मा (जनपद अध्यक्ष मालखरौदा), चित्रलेखा सूरज काठे (सरपंच) एवं पंचगण आमनदुला व प्राचार्य श्रीमती विमलेश सिंह चन्र्दा, व्यायाम शिक्षक श्री विजेन्द्र कुमार पाण्डल, कृष्णा यादव,एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ आमनदुला द्वारा बधाई देते हुए, उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।