सक्ति/नवापारा स्कूल में नव-निर्वाचित बाल कैबिनेट का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

==चैनल प्रमुख हलधर रात्रे 7974343059==

सक्ति/नवापारा स्कूल में नव-निर्वाचित बाल कैबिनेट का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) में विद्यालयीन क्रियाकलापों के बेहतर संचालन और नेतृत्व कौशल के विकास हेतु बाल कैबिनेट का गठन निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। विद्यार्थियों में इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर खासा उत्साह देखा गया। नवनिर्वाचित बाल मंत्रियों को शपथ दिलाई गई एवं उनके कर्तव्यों और दायित्वों की जानकारी ईको क्लब प्रभारी राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी द्वारा दी गई। चयनित बाल कैबिनेट के सभी पदाधिकारियों को बैज व शोल्डर रिबन लगाकर सम्मानित किया गया।
प्रधान पाठक भानू प्रताप महाराणा ने बताया कि बाल कैबिनेट में कक्षा 8 वीं की छात्रा प्रभा साहू को प्रधानमंत्री चुना गया, जबकि सोनिया साहू कक्षा 8 को शिक्षा मंत्री, पलक यादव कक्षा 8 वीं को वित्त मंत्री, जीविका यादव कक्षा 7 को कानून एवं सुरक्षा मंत्री, आंचल यादव कक्षा 7 को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, गीतांजली साहू कक्षा 6 को पर्यावरण मंत्री, संध्या साहू कक्षा 8 को संस्कृति मंत्री तथा लकेश्वरी साहू कक्षा 7 को खेल मंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया। प्रधान पाठक श्री महाराणा ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार वे विद्यालय की गतिविधियों में नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं और स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन व सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों में प्रेरक कार्य कर सकते हैं। नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि बाल कैबिनेट को विद्यालय परिसर में स्वच्छता और हरियाली बनाए रखना, पौधारोपण एवं संरक्षण अभियान चलाना, प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जन-जागरूकता, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, व जैव विविधता संरक्षण, “एक पेड़ माँ के नाम”, किचन गार्डन जैसी अन्य गतिविधियों के सफल संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करना है। विद्यालय परिवार ने बाल कैबिनेट के सभी मंत्रिमंडल को शुभकामनाएँ दीं और उनके कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम बच्चों में लोकतंत्र, उत्तरदायित्व और नेतृत्व के गुणों के विकास की दिशा में एक प्रेरक पहल साबित होगा

7k network
Recent Posts

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाकिस्तान समर्थित स्लीपर सेल का सदस्य गिरफ्तार, ISI से संपर्क के मिले सबूत पंजाब से आकर अकलतरा में रह रहा था युवक, महत्वपूर्ण लोकेशन और सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े जी के गरिमामय उपस्थिति में 21 जून 2026 को आज सामुदायिक भवन सक्ती में सुबह 7 बजे से जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन